आेबामा ने ट्रंप और हिलेरी से कहा- POTUS की तरह आएं पेश

0

वाशिंगटन: अमरीकी प्रेसिडेंट बराक आेबामा ने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और उनकी प्रतिद्वंद्वी डैमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन को सलाह देते हुए कहा है कि चूंकि उन्हें गोपनीय सूचनाएं मिलने लगी हैं इसलिए अब उन्हें प्रेसिडेंट की तरह व्यवहार करना चाहिए । हिलेरी और ट्रंप दोनों POTUS(प्रेसिडेंट ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स)की तरह पेश आना शुरू कर दें।


अमरीकी परंपरा और कानून के मुताबिक हो रही प्रक्रिया

आेबामा ने कल एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं तो इतना ही कहूंगा कि हिलेरी और ट्रंप अब गोपनीय सूचनाएं दी जाने लगी हैं और अगर वे प्रेसिडेंट बनना चाहते हैं तो उन्हें प्रेसिडेंट की तरह ही पेश आना शुरू कर देना चाहिए । इसका मतलब यह है कि इन सूचनाओं को अपने तक सीमित रखना उन्हें आना चाहिए ।’’ यह पूछे जाने पर कि ट्रंप को आई.एस.आई.एस और अन्य संवेदनशील मुद्दों पर गोपनीय सूचनाएं मिल रही हैं तो क्या इस बात से वे चिंतित हैं, इस पर आेबामा ने कहा कि यह प्रक्रिया ‘‘परंपरा और कानून’’ के मुताबिक ही हो रही है । उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों को सुरक्षा संबंधी जानकारी इसलिए दी जाती है क्योंकि जो भी चुना जाएगा उसे शून्य से शुरू नहीं करना पड़े और वह इसके लिए तैयार रहे । अमरीकी कानून के तहत दोनों पार्टियों के आधिकारिक उम्मीदवारों को उनके कन्वेंशन के बाद गोपनीय सूचनाएं देने की परंपरा है ।

Previous articleचीनी कंपनी Nokia 1100 की तरह एंड्रॉयड स्मार्टफोन बनाएगी
Next articleमनचाहे वर के लिए करें हरियाली तीज का व्रत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here