इंडोनेशिया चर्च हमला: तीन चर्च में आत्मघाती हमले, IS ने ली जिम्मेदारी

0

इंडोनेशिया के दूसरे सबसे बड़े शहर सुराबया में चर्च के बाहर हमले किए गए हैं. इन हमलों में कम से कम 6 लोगों की मौत की खबर है. जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं.

पुलिस ने इस हमले को आत्मघाती बताया है. पुलिस ने बताया कि तीन अलग-अलग चर्च निशाने बनाए गए हैं. इन हमलों में कम से कम 35 लोग घायल हुए हैं. यह हमला स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े सात बजे हुआ. अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

निशाने पर रहे तीन चर्च
ईस्ट जावा के पुलिस प्रवक्ता फ्रांस बरूंग मनगेरा ने बताया, ‘तीन चर्चों पर तीन हमले किए गए. यह सभी विस्फोट दस मिनट के भीतर हुए, जबकि पहला धमाका सुबह साढ़े सात बजे हुआ.’

फिलहाल, हालात नियंत्रण में हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. हालांकि, अब तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं है, लेकिन पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है.

Previous articleपीएम नरेंद्र मोदी ने आंधी के कारण हुई लोगों की मौत पर जताया दुख
Next articleIPL 2018 : राजस्थान ने मुंबई को 7 विकेट से हराया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here