प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आंधी के कारण लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया। देश के कई हिस्सों में रविवार को शाम तेज आंधी आई। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित लोगों की हर संभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा , ‘‘ देश के कुछ हिस्सों में आंधी के चलते लोगों की मौत की सूचना से दुखी हूं। शोक संतप्त परिजन को मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।’’
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल , उत्तर प्रदेश , आंध्र प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के कारण कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई और भारी नुकसान हुआ।





























































