इन्क्रेडिबल इंडिया के लिए अमिताभ है परफेक्ट ब्रांड अंबेसडर- रणवीर सिंह

0

मुंबई। अतुल्य भारत अभियान के ब्रेंड एम्बेसडर पद से एक्टर आमिर खान को हटा दिया गया है।आमिर के पद से हटाए जाने के बाद नए एम्बेसडर के रूप में बॉलीवुड का समर्थन अमिताभ बच्चन की ओर है। अक्षय कुमार, वरूण धवन, सुधीर मिश्रा और सोनाक्षी सिन्हा समेत कई बॉलीवुड सितारों ने इन्क्रेडिबल इंडिया अभियान का नया ब्रांड अंबेसडर मेगास्टार अमिताभ बच्चन को बनाए जाने की संभावना के प्रति अपना समर्थन जताया है।

इस अभियान में आमिर खान की जगह किसी अन्य हस्ती को चुनने के लिए केंद्र की पहली पसंद 73 वर्षीय अमिताभ बच्चन हैं। पयर्टन मंत्रालय के इस अभियान के साथ आमिर खान का अनुबंध पूरा हो चुका है। इस संदर्भ में अंतिम निर्णय लिया जाना अभी बाकी है। बॉलीवुड सितारों ने इन्क्रेडिबल इंडिया अभियान का नया ब्रांड अंबेसडर मेगास्टार अमिताभ बच्चन को बनाए जाने की संभावना के प्रति अपना समर्थन जताया है।

ऐसी खबरें हैं कि इस पद के विकल्पों के रूप में अक्षय कुमार के नाम पर भी विचार किया गया था। बच्चन को सही पसंद बताते हुए अक्षय ने संवाददाताओं से कहा, कि उन्हें यह ब्रांड अंबेसडर पद दिया जाना चाहिए। वह एक प्रतीक हैं यह बढ़िया रहेगा।

अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा, इन्क्रेडिबल इंडिया के लिए वह एकदम परफेक्ट ब्रांड अंबेसडर, वास्तविक प्रतीक और सबसे ज्यादा उचित व्यक्ति हैं। सुजॉय घोष की आगामी फिल्म टीन में बच्चन के साथ बड़े पर्दे पर काम कर रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, कि मैं बहुत खुश हूं। वह इसके हकदार हैं। फिल्मकार सुधीर मिश्रा ने पीकू के स्टार अभिनेता बिग बी को असाधारण शख्सियत बताया।

 

Previous articleविकास के लिये बेहतर कानून व्यवस्था की स्थिति पहली शर्त
Next articleइस बार मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here