इन जगहों पर किसी भी मौसम में जा सकते है घूमने!

0

अगर हमें कही बाहर घूमने जाना हो तो हम जगह का चुनाव मौसम के हिसाब से करते है। जैसे की गर्मी के मौसम में हिमाचल लेकिन भारत में कई एेसे शहर भी है जहां साल भर टूरिस्ट्स का आना जाना लगा रहता है। आज हम बताते है एेसी ही कुछ जगहों के बारे में जहां आप साल भर में कभी भी हॉलीडेज बिताने जा सकते है। तो आइए जानें इन जगहों के बारे में।

1. केरल
केरल का मौसम गर्मियों में टूरिस्ट्स को अपने समुद्रतटों के बीच खींच ही लाता है। सुंदर नजारे और चारों तरफ फैली हरियाली केरल की खासियत है।

2. जयपुर
जयपुर का मुख्य आकर्षण यहां के महल और खानपान है। यहां भी साल भर टूरिस्ट का आना जाना लगा रहता है। आमेर किला, हवा महल, पानी के बीचों बीच बना जल के नजारे आपको देखने को मिलेगें।

3. गोवा
गर्मियों में ज्यादातर लोग गोवा घूमने जाते है। गोवा का सीफूड. गोवा किला, चोपारा किला और यहां के समुद्री तट यहां के मुख्य आकर्षण हैै।

4. कश्मीर
हनीमून कप्पल की लिस्ट में शामिल है कश्मीर। धरती की जन्नत कहे जाने वाले कश्मीर में भी साल भर लोगों का आना जाना लगा रहता है। यहां जाकर वापिस आने का बिल्कुल मन नहीं करता।

5. कन्याकुमारी
कन्याकुमारी भारत का सबसे निचला हिस्सा है। यहां का डूबता सूरज देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते है। यह केप कोमोरिन के नाम से भी जाना जाता है।

Previous article2019 लोकसभा चुनाव बाद भाजपा सरकार का जाना तय है- आजम खां
Next articleहेल्थ के लिए ग्रीन टी से बहुत बेहतर है यह चाय