इन वजहों से महिलाओं में संबंध बनाने की इच्छा होती है कम

0

 संबंध बनाने से केवल शारीरिक रिश्ता ही नहीं बल्कि कपल्स भावनात्मक तरीके से भी एक-दूसरे के करीब आ जाते है। जिससे उनका रिश्ता मजबूत होता जाता है। शादी के बाद के कुछ समय बाद ऐसा भी होता है कि महिलाओं में संबंध बनाने की इच्छा कम हो जाती है। इसके कई कारण हो सकते है जैसे स्वास्थ्य प्रॉबल्म या फिर कोई भावनात्मक समस्या। आज हम आपको उन्ही परिस्थितियों के बारे में बताएंगे, जब महिलाओं की संबंध बनाने की इच्छा कम हो जाती है।

1. पति का किसी काम में व्यस्त रहना 
अधिकतर देखने को मिलता है कि मर्द अपने ऑफिस का काम भी घर पर ले आते है। रात को बैडरूम में पार्टनर के साथ समय बिताने के बजाए, काम में बिजी हो जाते है। अधिक दिनों तक ऐसा चलता रहे तो महिला में संबंध बनाने की रूचि खत्म हो जाती है।

2. भावनात्मक रूप से प्यार न मिलना 
कुछ मर्द केवल संबंध बनाने के लिए ही प्यार जताने लगते है लेकिन भावनात्म तौर से पत्नी से नहीं जुड़ पाते। जिससे महिला को लगता है कि उन्हें केवल संबंध बनाने में दिलचस्पी है न कि मुझसे प्यार। जिससे वह पति से दूर रहने लगती है।

3. गर्भाधारण का डर 
कई महिलाओं की संबंध बनाने में रूचि न होने कारण असुक्षित शारीरिक संबंध भी हो सकता है। उनके मन में डर बना रहता है कहीं वह गर्भ धारण न कर लें।

4. बढ़ती उम्र 
बढ़ती उम्र के काऱण भी संबंध बनाने की रूचि खत्म हो जाती है। जब महिलाएं ज्यादा उम्र की हो जाती है तो संबंध बनाने वाले हॉर्मोन्स में कमी आ जाती है, जिस वजह से वह संबंध बनाने के लिए तैयार नहीं हो पाती।

5. अधिक समय तक संबंध न बनाना 
जब कपल्स को संबंध बनाने में काफी समय हो जाता है तो उनकी इसके प्रति रूचि भी खत्म होने लगती है। इसलिए महिलाएं संबंध बनाने से परहेज करती है। बेहतर होगा कि ज्यादा अंतराल न डालें।

Previous articleज्यादा समय तक लगातार पढ़ाई से भी हो सकती है ये बीमारियाँ
Next articleजम्मू-कश्मीरः बडगाम में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, हिजबुल के 3 आतंकी ढेर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here