इस चुनाव के जरिए स्पष्ट है कि भाजपा को हराया जा सकता है-शिवसेना

0

मुंबई: नांदेड़ नगर निगम चुनाव में अपनी हार से अविचलित शिवसेना ने आज भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन नतीजों ने एक संदेश दिया है कि भगवा पार्टी को हराया जा सकता है। कांग्रेस ने नांदेड़-वाघाला नगर निगम चुनाव में 81 में से 73 सीटें जीती। पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अशोक चव्हाण के गृह नगर नांदेड़ में कांग्रेस ने सत्ता पर कब्जा जमाने के भाजपा के प्रयासों को झटका देते हुए उसे मात्र छह सीटों पर समेट दिया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आज घोषित अंतिम नतीजों के अनुसार, शिवसेना को केवल एक सीट मिली और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय में कहा, ‘‘शिवसेना को दो मोर्चों पर लडऩा पड़ा। एक ओर अशोक चव्हाण की कांग्रेस से और दूसरी तरफ भाजपा से, जिसने चुनाव जीतने के लिए सभी हरसंभव तरीके का इस्तेमाल किया।’’ इसमें कहा गया है कि शिवसेना जाति की राजनीति करने में विश्वास नहीं करती। शिवसेना ने कहा कि भाजपा ने इस चुनाव को प्रतिष्ठा का मुद्दा बना लिया था और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस तथा उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने चुनाव प्रचार अभियान में भाग लिया था ।

Previous articleग्लोबल हंगर इंडेक्स : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज- भूख है तो सब्र कर
Next articleनए वेरियंट में लांच हुअा Nokia 8 स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here