इस नाव से हवा में उड़ सकते हैं – देखें विडियो

0

खुले आसमान में पक्षियों को उड़ता देख आपको भी उड़ने की इच्छा होती होगी | खुले आसमान में पक्षियों की तरह उड़ना किसे अच्छा नहीं लगता |अगर आप की भी इच्छा उड़ने की होती है तो आप की यह इच्छा बहुत जल्दी ही पूरी हो सकती है क्योंकि अब हवा में उड़ने वाली नाव भी तैयार हो चुकी है | जो की दिखती एक छोटी नाव की तरह है पर यह पानी में नहीं बल्कि हवा में उड़ती है | जी हां हम आपको एक ऐसी नाव की जानकारी देने जा रहे हैं जो हवा में उड़ती है |

आइए जानते हैं इस नाव के बारे में

हवा में उड़ने वाली नाव को कैटेलिन डुरू एलेक्जेंडर नामक एक शख्स ने बनाया है | जिनकी उम्र सिर्फ 31 साल है | यह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है | हवा में उड़ने वाली नाव का आईडिया उनको उस समय आया जब उन्होंने देखा की हाई पावर मोटर उनके पास में पहले से है | इसके बाद उन्होंने हवरबोर्ड और उनकी तकनीक पर कार्य करना शुरू कर दिया उसमें उनको सफलता भी मिल गई और उन्होंने नाव को तैयार कर दिया |

एलेक्जेंडर ने इसका वीडियो बनाकर यू ट्यूब पर डाला है जो की बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है, क्योंकि हवा में उड़ना अभी तक लोगों के लिए एक सपना ही था | लेकिन इस वीडियो में 1.5 मिनट तक एलेक्जेंडर को पानी के ऊपर उड़ान भरते हुए दिखाया गया है | 1.5 मिनट तक हवा में उड़ान भरने का यह कार्य अब एलेक्जेंडर के नाम से वर्ल्ड रिकॉर्ड बन चुका है |

Previous articleभारत में कच्चा तेल रखेगा UAE, समझौते पर कैबिनेट की मुहर
Next articleमिनिमम बैलेंस के फैसले पर दोबारा विचार करें बैंक-वित्त मंत्रालय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here