पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने औद्योगिक विकास अधिकारी के 118 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे गए है। उम्मीदवार अपनी इच्छा और योग्यता से इनके लिए अप्लाई कर सकते है। यह भर्ती नियुक्तियां सुक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योग के विभाग में होंगी।
पद विवरण
औद्योगिक विकास अधिकारी, पद: 118
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। बांग्ला या नेपाली भाषा बोलने और लिखने की जानकारी होनी चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 39 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन करने की अंतिम तिथि
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 जून 2019 है।
सैलरी
वेतनमान : 7,100-37,600 रुपये रहेगा।
चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के के आधार पर किया जाएगा। अधिक संख्या में उम्मीदवार होने पर आयोग स्क्रिनिंग / लिखित परीक्षा भी आयोजित कर सकता है।
आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क 160 रुपये।
एससी/एसटी उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
ऐसे करें आवेदन
उपरोक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट www.pscwbapplication.in/ के जरिए 3 जून 2019 तक अप्लाई कर सकते है।
































































