इस 5.5 इंच डिस्प्ले वाले फोन की बैटरी चलेगी 2 दिन

0

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ZTE ने भारत में अपना लेटेस्ट हैंडसेट Blade A2 Plus लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 11,999 रुपये है। यह फोन 5 फरवरी से एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो दो दिन तक चल सकती है। यह फोन गोल्ड और ग्रे कलर वेरिएंट में आएगा

ZTE Blade A2 Plus (Grey, 32 GB)
ZTE Blade A2 Plus (Golden, 32 GB)

ZTE Blade A2 Plus के फीचर्स:
यह फोन मेटल बॉडी से बनाया गया है। इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्पले दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक MT6750T ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 2जीबी रैम से लैस है। इसमें 16जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड मार्शमैलो पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। जो एलईडी फ्लैश से लैस है। इससे फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। वहीं, सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी VoLTE, ब्लूटूथ 4.0, वाइ-फाइ और माइक्रोयूएसबी 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
भारतीय बाजार में इस फोन की टक्कर शाओमी रेडमी नोट 4 और लेनोवो के6 पावर के साथ होगी।

Previous articleभारत का साथ निभाते हुए श्रीलंका का चीन को ना
Next articleप्याज के ये फायदे जानकर कभी नहीं खाना छोड़ेंगे !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here