उच्च रक्तचाप की समस्या वाली महिलाएं खूब खाएं दही

0

न्यूयार्क। सप्ताह में पांच या इससे ज्यादा बार दही का सेवन महिलाओं को उच्च रक्तचाप की समस्या से उबार सकता है। एक नए शोध में यह पता चला है। जो महिलाएं महीने में पांच बार दही खाती हैं, उनकी तुलना में सप्ताह में पांच बार दही का सेवन करने वाली महिलाओं में उच्च रक्तचाप का खतरा 20 फीसदी तक कम हो जाता है।

आहार में दही को शामिल कर महिलाओं में उच्च रक्तचाप की लंबी अवधि के जोखिम को कम किया जा सकता है। इस शोध के लिए वैज्ञानिकों ने 25-55 आयु वर्ग की महिलाओं के दो सर्वेक्षण के आकड़ों का अध्ययन किया था। साथ ही स्वास्थ्य पेशेवरों ने 40-75 वर्ष की आयु के पुरुषों का भी अध्ययन किया था।

अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से इस शोध की मुख्य लेखक जस्टिन ब्यूएनडिया का कहना है, हमारे अध्ययन से पता चलता है कि डेयरी उत्पादों, विशेष रूप से दही की दैनिक खपत उच्च रक्तचाप के खतरे को कम करती है जो हृदय रोग और स्ट्रोक के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण जोखिम कारक है। उन्होंने कहा, दूध और पनीर का सेवन भी रक्तचाप पर लाभकारी प्रभाव दे सकता है, हालांकि दही का प्रभाव डेयरी के अन्य रूपों की तुलना में मजबूत लगता है।

 

Previous articleAdcom का दावा, रिंगिंग बेल्स को हैंडसेट्स 3,600रु के हिसाब से बेचे
Next articleविष्‍णु भगवान को बेहद प्रिय है पीला रंग,जानें क्यों

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here