जानिए क्यों गर्मियों में बार-बार आती है बेहोशी

0

गर्मिंयों में हमें कई बार बेहोशी महसूस होने लगती है। ये कई कारणों से हो सकती है लेकिन इसे कभी हल्के में ना लें। भले ही ये सामान्य लगे लेकिन बेहोशी जानलेवा हो सकती है। जब आप बेहोश होते हैं, तो आप गिर सकते हैं और खुद को घायल कर सकते हैं। कई बार यह घातक चोटों का कारण बन सकता है।

बेहोशी के लक्षण:

  • बेहोशी के चेतावनी संकेत में दिल की धड़कन का असामान्य होना, चक्कर आना, बेचैनी, कमजोरी और सांस लेने में तकलीफ शामिल है।
  • इसके अलावा उम्र के साथ ही बेहोशी से जुड़ा जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे लोग जिन्हें कोरोनरी आर्टरी रोग, जन्मजात दिल से जुड़ी कोई परेशानी, वेंट्रिकुलर डिसफंक्शन है, जिन्हें दिल का दौरा पड़ा है।

बेहोशी का उपचार:

  •  लाइफस्टाइल में बदलाव, दवा और इलाज के जरिए सिंकोप से निपटा जा सकता है। दवाई और थेरेपी बीमारी की स्थिति पर निर्भर करता है।
  •  अपनी बेहोशी का रिकॉर्ड रखें। भले ही एक बार बेहोशी हो, इसे दूर करने और स्पेशलिस्ट को दिखाना चाहिए। बेहोशी को इग्नोर न करें, ये जानलेवा हो सकती है।
  • घबराहट, सिर चकराने, बहुत कमजोरी महसूस होने, थकान होने या सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
  •  अगर आपको बेहोशी जैसा महसूस हो, तो दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने के लिए बैठ या लेट जाएं।
Previous articleमैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है
Next articleसलमान खान को बड़ा झटका, र‍िलीज के दूसरे द‍िन ही ऑनलाइन लीक हो गई भारत!