उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को दिए जाएंगे 8 करोड़ मुफ्त गैस कनेक्शन

0

खाना पकाने के लिए गरीबों को स्वच्छ ईंधन मुहैय्या कराने केे उद्देश्य से शुरू की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मोदी सरकार ने अपने अंतिम बजट में महिलाओं को तोहफा देते हुए 8 करोड़ हुई गैस कनेक्शन देने का फैसला किया है ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया से उज्ज्वला योजना का शुभारंभ किया था। इसका मकसद विशेषकर ग्रामीण इलाकों में खाना पकाने के लिये स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना था। योजना के तहत महिला के नाम पर गैस कनेक्शन दिया जाता है। महिला गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली हो और उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो तो वह इसकी पात्र होती है। पात्र परिवार को 1600 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है। गैस चूल्हा और सिलेंडर दोबारा भरवाने के लिए मासिक किस्त की सुविधा भी दी जाती है। उज्ज्वला योजना 8 हजार करोड़ रुपए के बजट के साथ शुरू की गई थी।

Previous articleजैकलीन फर्नांडीस के साथ कभी काम नहीं करूंगी : तापसी पन्नू
Next articleBudget 2018: किसानों के कर्ज के लिए बनाया जाएगा 11 लाख करोड़ का फंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here