एंब्रेन ने लॉन्च किए दो किफायती वायरलेस ईयरबड्स

0

पॉल पोग्बा ने चोट से उबरने के बाद वापसी करने पर विजयी गोल दागा जिससे मैनचेस्टर यूनाईटेड ने एसी मिलान को 1-0 से हराकर यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पोग्बा को मध्यांतर के बाद मैदान पर उतारा गया और उन्होंने दो मिनट के अंदर ही गोल दागकर अपना प्रभाव छोड़ा।

इससे यूनाईटेड 2-1 के कुल अंतर से जीत दर्ज करके आगे बढऩे में सफल रहा। इन दोनों टीमों के बीच पिछला मैच 1-1 से बराबर छूटा था। एक अन्य मैच में मिसलाव ओर्सिच की हैट्रिक की मदद से दिनामो जगरेब ने टोटैनहैम को 3-0 से हराकर उसे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। आर्सनल दूसरे चरण के मैच में 1-0 से हारने के बावजूद ओलंपियाकोस को 3-2 के कुल स्कोर से हराकर आगे बढऩे में सफल रहा। अन्य मैचों में रोमा ने शख्तार डोनेस्क को 2-1 से हराया और 5-1 के कुल स्कोर से बड़ी जीत के साथ आगे कदम बढ़ाए।

अजाक्स ने भी यंग ब्वायज को 5-0 से कुल स्कोर से करारी शिकस्त दी। विल्लारीयाल ने डायनेमो कीव पर 2-0 से जबकि स्पेन की ही टीम ग्रेनाडा ने मोल्डे से 2-1 से हारने के बावजूद कुल स्कोर में 3-2 से जीत दर्ज हासिल करके अगले दौर में जगह पक्की की।

Previous articleएंब्रेन ने लॉन्च किए दो किफायती वायरलेस ईयरबड्स
Next articleअगर आप भी पैरासिटामॉल खाते है तो जानें इनके नुकसान के बारे में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here