एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर मुंबई में रैली के दौरान फेंका गया जूता

0

दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा इलाके में एक रैली को संबोधित करने के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर एक मंगवार रात रात एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि सांसद को जूता नहीं लगा और आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे अभी गिरफ्तार किया जाना है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब पौने दस बजे ओवैसी तीन तलाक के मुद्दे के खिलाफ बोल रहे थे तभी यह घटना हो गई। ओवैसी ने मीडिया से कहा,‘‘ मैं अपने लोकतांत्रिक अधिकार के लिए अपनी जान देने को तैयार हूं। ये सभी निराश लोग है जो यह नहीं देख सकते हैं कि तीन तलाक पर सरकार का फैसला जनता खासतौर पर मुसलमानों ने स्वीकार नहीं किया है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ ये लोग (जूता फेंकने वाले के संदर्भ में) उन लोगों में से हैं जो महात्मा गांधी, गोविंद पानसरे और नरेंद्र डाभोलकर के हत्यारों की विचारधारा का अनुसरण करते हैं। हैदराबाद के सांसद ने कहा, ‘‘ यह हमें उनके खिलाफ सच बोलने से नहीं रोक सकते हैं।’’ जोन तीन के पुलिस उपायुक्त विरेंद्र मिश्र ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए ओवैसी पर जूता फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली है और उसे गिरफ्तार करने की प्रक्रिया चल रही है।

Previous articleयूजीसी नेट 2018 में हो सकते है ये महत्वपूर्ण बदलाव
Next articleलालू प्रसाद को गीता-रामायण जैसे धर्म ग्रंथों का पाठ करते हुए पश्चाताप करना चाहिए-सुशील मोदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here