एक तरफ कर्नाटक की भारी जीत तो दूसरी और हासदे के कारण मन भारी है-पीएम मोदी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तम से उत्तम रणनीति के कारण भारतीय जनता पार्टी लगातार जीत रही है। उन्होंने कहा कि आज आपके बीच खड़ा हूं, दूसरी तरफ मैं भारी बोझ तले भी दबा हूं। पीएम ने वाराणसी क्षेत्र में हुई दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ कर्नाटक की भारी जीत तो दूसरी और हासदे के कारण मन भारी है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और सीएम योगी आदित्यनाथ से भी बात की है।

कर्नाटक की जीत असामान्य और अभूतपूर्व है। देश में ऐसी छवि बना दी गई कि देश का प्रधानमंत्री हिंदी भाषी है। उन्होंने कहा कि न गुजरात, महाराष्ट्र असम हिंदी भाषी है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में लोगों की समस्या के समाधान के लिए एक भारत, श्रेष्ठ भारती की नीति पर काम करने वाली सरकार है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव ने मेरे मन को भी प्रभावित किया है। संगठन में भी काम करने का मौका मिला, 2014 के चुनावों में भी इन राज्यों में जाने का मौका मिला, भाषा के ज्ञान का अभाव मेरे बीच कभी नहीं परेशानी बनी।

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक के एक विजय के कर्नाटक विजय का दिन बहुत शुभ है। कर्नाटक की जनता को बधाई देना चाहता हूं। कि उन्होंने देश में कांग्रेस मुक्त भारत के अभियान में सहयोग किया।

शाह ने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी की 30 साल बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, वो भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनीं, उसके बाद बीजेपी ने लगातार 15वीं जीत दर्ज की है। कर्नाटक के अंदर हमें पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। उन्होंने कांग्रेस को याद दिलाया कि वह 122 सीटों से खिसकर 78 सीटों पर आ गई है। आपके सीएम खुद अपनी सीट से हार गए हैं।

Previous articleक्या आप अपने बच्चे को डेकेयर में डालने जा रहे हैं? तो इसे जरूर पढ़े
Next article17 मई 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here