एक दिन में 70 लाख बार देखा गया ट्यूबलाइट का टीजर

0

सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के टीजर का लोगों को बहुत दिनों से इंतजार था. फैंस का इंतजार गुरुवार को खत्म भी हो गया.

बता दें कि फिल्म के टीजर ने एक दिन में सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला टीजर का रिकॉर्ड भी बना लिया है. सलमान खान का क्रेज लोगों में इतना है कि 24 घंटे में टीजर को 70 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

टीजर ने सिर्फ सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाले टीजर का ही नहीं बल्कि एक दिन में सबसे ज्यादा लाइक्स मिलने का भी रिकॉर्ड बना लिया है. टीजर को 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

बता दें कि फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी. निर्देशक कबीर खान के साथ सलमान खान की ये तीसरी फिल्म है. इससे पहले ये दोनों ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी रिकॉर्ड तोड़ फिल्में दे चुके हैं. इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं.

Previous articleखुल जाएंगे उन्‍नति के द्वार, पूजा से पहले ऐसे जलाएं दीपक
Next articleजनता की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे-मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here