पद्मावती का फर्स्ट लुक जारी, एक दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

0

संजय लीला भंसाली की अगली पीरियड ड्रामा फिल्म ‘पद्मावती’ का फर्स्ट लुक गुरुवार को जारी हो सकता है। इस फिल्म में रानी पद्मावती का किरदार निभा रही दीपिका पादुकोण ने ट्वीट कर बताया कि ‘कल (गुरुवार) सूर्योदय के साथ रानी पद्मावती पधार रही हैं।’

दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में बड़ी भूमिका निभा रहे रणवीर सिंह ने भी ट्वीट किया, ‘रानी पद्मावती पधार रही हैं… कल सूर्योदय के साथ।’ दोनों ही कलाकारों ने ट्वीट के साथ फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया। खास बात यह रही कि दोनों ने ट्विटर पर फिल्म के फर्स्ट लुक की जानकारी हिंदी में दी।

रणवीर के अलावा शाहिद कपूर, राजा रावल रत्न सिंह का किरदार निभाएंगे। वहीं, दीपिका इस फिल्म में रानी पद्मावती के किरदार में नजर आएंगी। रत्न सिंह पद्मावती के पति थे। चर्चाओं के मुताबिक फिल्म में रणवीर सिंह बायसेक्सुअल नेचर के व्यक्ति के तौर पर नजर आ सकते हैं। माना जाता है कि अलाउद्दीन खिलजी बाइसेक्सुअल था। फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के हिट होने के बाद अब रणवीर-दीपिका संजय लीला भंसाली की इस दूसरी पीरियड ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे।

Previous articleरोहिंग्या मुस्लिमों को वापस ले म्‍यांमार-शेख हसीना
Next articleस्मिथ के पसंदीदा क्रिकेटर हैं हरभजन आैर सचिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here