एक सप्ताह तक लगाये जायेंगे जनसमस्या निवारण शिविर -कलेक्टर श्री दीपक सिंह

0

बुरहानपुर- (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर श्री दीपक सिंह के निर्देशानुसार लालबाग क्षेत्रान्तर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि यह शिविर एक सप्ताह तक लगाये जायेंगे। इसी तारतम्य में शुक्रवार को लालबाग स्थित चित्रा टॉकीज के सामने जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया जा रहा हैं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी गई। विभागों से संबंधित शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिये ब्रोसर का वितरण किया गया।

पुलिस विभाग द्वारा जनता के मध्य संवाद स्थापित किया गया
पुलिस विभाग द्वारा भी शिविर में जनता के बीच संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सगर, संयुक्त कलेक्टर एवं नगर दण्डाधिकारी श्री श्यामेन्द्र जायसवाल, महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री सुभाष जैन सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सगर ने जनसंवाद कार्यक्रम में कहा कि, सभी व्यक्ति अपने-अपने कार्यो में ध्यान दे। किसी भी अफवाहों पर बेवजह ध्यान ना दे। किसी के बहकावे में ना आये। इसके अलावा अपने बच्चों को शिक्षित करके अच्छा नागरिक बनायें। बेहतर वातावरण निर्मित कर अपने बच्चों का पालन पोषण अच्छे से करें। अपने आसपास एवं घर आंगन में साफ-सफाई रखें।

शिविर में नागरिकों ने समस्याओं से संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये, जिनमें नगर निगम से 25, खाद्य आपूर्ति विभाग से संबंधित 6, उद्योग विभाग 3, विद्युत विभाग 9, पेंशन विभाग 6, रोजगार विभाग 1 और महिला एवं बाल विकास विभाग 1 तथा अन्य विभागों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये गये।

Previous articleसामाजिक परिवर्तन लाने में नारी शक्ति की भूमिका अहम् – कलेक्टर
Next articleजिला चिकित्सालय के डेम श्री पुष्पेन्द्र की सेवाएं समाप्ति का प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here