‘एयरलिफ्ट’ देखने पहुंचे केजरीवाल, लोगों ने किया ‘मोदी-मोदी’ के नारों से स्वागत

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कुमार विश्वास के साथ रविवार शाम अक्षय कुमार की फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ देखी. जहां उन्हें काफी अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा.

केजरीवाल के सामने मोदी के नारे
केजरीवाल डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और कुमार विश्वास के साथ गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-1 स्‍िथत अंसल प्लाजा में शाम 7:30 बजे का शो देखने पहुंचे, तो लोगों की तरफ से उन्हें मोदी-मोदी के नारे सुनने को मिले. लोगों के ऐसे नारे सुनने के बाद ये लोग थोड़ा असहज स्थिति में दिखने लगे.

लोगों ने ली सेल्फी
शुरुआत में जैसे ही ये लोग थि‍एटर में पहुंचे तो लोग उनके साथ सेल्फी ले रहे थे. लेकिन जब मूवी देखने के बाद दोनों बहार निकले तो नजारा बदल गया. युवा उनके सामने मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. दोनों ने इसका कोई जवाब नहीं दिया और उनके साथ आई सेक्‍योरिटी ने दोनों को पीछे के रास्ते से बाहर ले गए.

Previous articleस्काइप के नए अपडेट के बाद हाइड होगा यूजर्स का आईपी अड्रेस
Next articleगणतंत्र दिवस पर 7 जगह की झाँकी में दिखेंगे सफेद शेर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here