ऑफिस वियर के साथ ट्राई करें एक्सेसरीज

0

ऑफिस एक ऐसी जगह है, जहां आपके काम के साथ स्टाइल को भी खास अहमियत दी जाती है क्योंकि आपकी ड्रैसिंग सेंस का नौकरी पर खास प्रभाव पड़ता है। ज्यादातर महिलाओं को सुबह तैयार होते समय दिक्कत का सामना करना पड़ता है कि वह क्या पहनें जिससे में वह अट्रैक्टिव लगें। लेकिन सिर्फ कपड़ों से ही नहीं बल्कि एक्सेसरीज को लेकर भी आपको अलर्ट होने की जरूरत है क्योंकि एक्सेसरीज आपको नया स्टाइल देती हैं। अगर आप भी ऑफिस वूमन है तो आज हम आपको ऑफिस आउटफिट्स के साथ कुछ ऐसी एक्सेसरीज के बारे में बताएंगे, जो आपको क्लॉसी लुक के साथ-साथ कुछ हटके दिखाएंगी।

1. रिस्टवॉच
ऑफिस में रिस्टवॉच कैरी करें। इससे आपको अलग ही लुक मिलेगा। साथ ही यह एक्सेसरीज प्रोफेशनलिज्म भी दिखाती है। आप छोटी-बड़ी दोनों तरह की वॉच वियर कर सकती हैं।

2. क्लच
हैंडबैग तो हर ऑफिस वूमन कैरी करती हैं लेकिन अगर हटके दिखना चाहती है तो कभी-कभार क्लच भी ट्राई करें।

3. फुटवियर
फुटवियर की बात करें तो आप सर्दियों में लेदर फुटवियर ट्राई कर सकती हैं। नहीं तो आजकल स्नीकर्स का काफी ट्रैंड चल रहा है क्योंकि इसको विंटर और समर दोनों सीजन में पहना जा सकता है। अगर आप हील्स वियर करना चाहती हैं तो पंप हील कैरी करें।

4. ब्लेजर 
सर्दियों में ब्लेजर वियर करें। आजकल फर स्टाइल ब्लेजर काफी ट्रैंड चल रहा है। ऑफिस में यह आपको काफी स्टाइलिश लुक देगा।

5. बेल्ट
जरूरी नहीं कि आप बेल्ट को जींस के साथ ही पहनें। आपको मार्किट से कई लेदर की पतली बेल्ट मिल जाएंगी, जिनको आप वन पीस के साथ ट्राई कर सकते है और फैशनलेबल दिख सकती हैं।

Previous articleअब्राहम लिंकन से सीखें गिरकर संभलना!
Next articleनोटबंदी, जीएसटी से दिल्ली की इकॉनमी को हुआ नुकसान : केजरीवाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here