ओबामा प्रशासन ट्रंप को कमजोर करने की कोशिश में: पुतिन

0

रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने निवर्तमान ओबामा प्रशासन पर आरोप लगाया है कि वह नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर फर्जी आरोप लगाकर उन्हें कमजोर बनाने की फिराक में हैं।

पुतिन ने कल यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि ट्रंप के खिलाफ पेश किये गये दस्तावेज ओबामा प्रशासन की नव निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप की स्थिति को कमजोर की दिशा में की जा रही कोशिशों का हिस्सा हैं।

मॉस्को के एक होटल में ट्रंप के विषय में गलत गतिविधियों से जुड़े दस्तावेजों को फर्जी बताते हुए पुतिन ने उन्हें खारिज कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे संबंधित आदेश देने वाले’ वेश्याओं से भी बदतर’ हैं।

Previous articleखाने के बीच में पीते हैं पानी तो ये हो सकता है नुकसान
Next articleबुधवार को करें ये उपाय, दूर होगा बुध दोष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here