कंगना ने दी 2 करोड़ की गुरु दक्षिणा, योगा टीचर को गिफ्ट किया आलीशान फ्लैट!

0

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सच में किसी ‘क्वीन’ से कम नहीं हैं, तभी तो उन्होंने अपने योगा गुरु को गिफ्ट में 2 करोड़ का फ्लैट दे दिया है. दरअसल बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले कंगना की मुलाकात सूर्य नारायण नाम के एक शख्स से हुई थी, उनका जिमनास्टिक देखकर कंगना इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने सूर्य नारायण को अपना गुरु बना लिया और उनसे योग सीखने लगी.

एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक कंगना ने अपने गुरु को गुरु दक्ष‍िणा के तौर पर 2 करोड़ का फ्लैट गिफ्ट में दिया है. कहा जाता है कि कंगना के सुख-दुख में सूर्य नारायण सिंह ने हमेशा उनका साथ दिया है. शायद इसीलिए कंगना ने उन्हें ये गिफ्ट देने का फैसला किया होगा.

वैसे कंगना के गुरु इस फ्लैट में अपना योग सेंटर खोलने जा रहे हैं. 2 बेडरुम वाले इस फ्लैट में एक बड़ी सी बॉलकनी भी है, जहां सूर्य नारायण लोगों को योग की ट्रेनिंग देंगे. वैसे कंगना गिफ्ट देने के मामले में काफी दिलदार हैं, इससे पहले भी वो अपनी बहन को एक शानदार फ्लैट गिफ्ट में दे चुकी हैं.

Previous articleमोदी के मार्गदर्शन में काम करेगी संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान
Next articleबीजेपी वाले बस टीवी में रहना जानते हैं: अखिलेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here