मोदी के मार्गदर्शन में काम करेगी संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान

0

लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान के सलीम मर्चेंट और सुलेमान मर्चेंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कुछ कार्यक्रम के लिए काम करेंगे। इसे लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद इस मशहूर जोड़ी ने सोमवार को ट्विटर पर एक तस्वीर के साथ यह खबर साझा की।

सलीम मर्चेंट ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री से मुलाकात करना शानदार रहा। उनके मार्गदर्शन में कुछ काम करने को लेकर रोमांचित हूं।’ सुलेमान ने भी इस मुलाकात के बारे में लिखा। बॉलीवुड की इस मशहूर संगीतकार जोड़ी ने ‘कुर्बान’, ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘फैशन’ जैसी कई फिल्मों के लिए संगीत दिया है।

सलीम-सुलेमान ने अपने लाइव कॉन्सर्ट्स से दुनियाभर के दर्शकों का मनोरंजन किया है। उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2010 के उद्घाटन समारोह में भी प्रस्तुति दी थी। इस जोड़ी ने हाल ही में रिलीज हुई रितिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ में भी संगीत दिया है।

Previous articleकराची में अफगान राजनयिक की गोली मारकर हत्या
Next articleकंगना ने दी 2 करोड़ की गुरु दक्षिणा, योगा टीचर को गिफ्ट किया आलीशान फ्लैट!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here