“कंगना बच्ची है, उसके खिलाफ कभी कुछ नहीं कहूंगा”-महेश भट्ट

0

बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। महेश भट्ट का नाम बॉलीवुड के सबसे बड़े फिल्मकारों में लिया जाता है। कगंना रनौत की बहन रंगोली ने हाल ही में एक ट्वीट कर जाने-माने फिल्मकार पर कंगना के साथ दुर्व्यवहार करने और उन पर जूता फेंकने का आरोप लगाया था। अब रंगोली द्वारा महेश भट्ट पर लगाए आरोपों पर प्रतिक्रिया देने करने से इनकार कर दिया। महेश भट्ट ने कहा कि वह अपने बच्चों के खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगे।

बता दें महेश भट्ट ने अपनी पत्नी एवं अदाकरा सोनी राजदान की नई फिल्म ‘योर्स ट्रूली’ की स्क्रीनिंग के बाद पत्रकारों के इस संबंध में पूछे गए सवाल पर यह बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी नैतिकता हमें सिखाती हैं कि हमें अपने बच्चों पर उंगली नहीं उठानी चाहिए। ये हमारे बच्चे हैं और उनके खिलाफ बोलना आपके उद्देश्य की पूर्ति करेगा लेकिन हमारे जीवन पर सवाल खड़े कर देगा।”

भट्ट ने कहा, ‘‘ कंगना बच्ची है जिसने हमारे साथ अपने सफर की शुरुआत की थी। अगर उनकी रिश्तेदार ने कुछ कहा है तो मेरा इस पर कुछ भी कहना मामले को केवल खींचेगा। हम जब तक जीवित है, हम अपने बच्चों के खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगे।”

Previous article14 मई को OnePlus 7 के साथ लॉन्च होंगे ये नए प्रोडक्ट्स
Next articleतीन सवाल-अकबर-बीरबल की कहानी