कन्हैया पर फेंकी चप्पल, आरोपी बोल रहा था ‘भारत माता की जय’

0

हैदराबाद। हैदराबाद में जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर चप्पल फेंकने की कोशिश की गई है। आरोपी ने चप्पल फेंक दी थी, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पहले ही रोक लिया। चप्पल फेंकते वक्त आरोपी भारत माता की जय नारे लगा रहा था। गौरतलब है कि कल से ही कन्हैया हैदराबाद में हैं। हैदराबाद यूनिवर्सिटी में आत्महत्या करने वाले छात्र रोहित वेमुला की धरने पर बैठी मां से भी उन्होंने मुलाकात की थी। कन्हैया सहित 5 छात्रों पर देश विरोधी नारे लगाने का आरोप है। इस संबंध में कन्हैया के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर रिहा है।

थरूर ने कन्हैया को बताया था आज के दौर का भगत सिंह

गौरतलब है कि जेएनयू छात्र संघ के नेता कन्हैया कुमार का बचाव करते हुए थरूर ने उन्हें आज के दौर का भगत सिंह बताया था। उन्होंने कहा कि देश को आज कान्हा की भी जरूरत है और कन्हैया की भी। उनका इशारा जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की ओर था। थरूर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में हवा तेज है कि कन्हैया कांग्रेस में शामिल हो सकता है।

सेना को लेकर कन्हैया ने दिया था विवादित बयान

जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार महिला दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के खिलाफ विवादित बयान दिया था। भारतीय सेना के जवानों पर कन्हैया ने आरोप लगाया था कि कश्मीर में सेना सुरक्षा के नाम पर महिलाओं से बलात्कार करती है। कन्हैया ने हालांकि यह भी कहा कि वह सुरक्षाबलों का सम्मान करता है, लेकिन जब उसने कश्मीर का जिक्र किया तो सेना पर आरोप लगाते हुए कह दिया कि वहां सेना बलात्कार करती है। कन्हैया ने कहा कि हमारे आपस में मतभेत हैं, लेकिन इस देश को बचाने और इस देश के संविधान को बचाने में हमारे कोई मतभेद नहीं है। हम आज हिंदुस्तान में समस्याओं से आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

गोली मारने और जीभ काटने पर रखा गया था ईनाम

पूर्वांचल सेना नाम के संगठन ने पोस्टर लगाकर कन्हैया को गोली मारने वाले को 11 लाख रुपए का इनाम दिए जाने का ऐलान किया था। प्रेस क्लब के नजदीक लगाए गए गए पोस्टर की सूचना पाकर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सभी पोस्टरों को फाड़ दिया गया था। वहीं बदायूं में भाजपा नेता ने कन्हैया कुमार की जीभ काटने वाले को 5 लाख रूपये इनाम में देने की घोषणा की थी। बदायूं में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता कुलदीप वाष्र्णेय ने कहा था कन्हैया अपने देश विरोधी नारों से सभी पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कन्हैया जब से जेल के बाहर आया है तब से लगातार वो भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगा रहा है। उसने अफजल गुरू जैसे आतंकवादी के समर्थन में देश विरोधी नारे लगाए। मैं ऐलान करता हूं कि जो व्यक्ति कन्हैया की जुबान काटेगा, मैं उसे 5 लाख रुपए इनाम में दूंगा।

Previous articleप्रदेश में पशुपालन, मत्स्य और रेशम उत्पादन को मिले बढ़ावा
Next articleमुख्यमंत्री श्री चौहान की विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज से भेंट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here