कमलनाथ सरकार के राज में अराजकता का गढ़ बना MP-शिवराज सिंह चौहान

0

बीजेपी के उपाध्यक्ष और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि, यह राज्य तीन माह में ही अराजकता का गढ़ बन गया है। चौहान ने राजधानी भोपाल में एक व्यापारी के अपहरण, उसकी पत्नी के साथ दुराचार और धनवसूली की गंभीर आपराधिक घटना के सिलसिले में एक ट्वीट करते हुए यह टिप्पणी की।

सीएम कमलनाथ पर भी साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, वे कमलनाथ से पूछना चाहते हैं कि क्या यही सुशासन है। बच्चे सुरक्षित नहीं, महिलाएं सुरक्षित नहीं। क्या मध्यप्रदेश में अब केवल अपराधी और भ्रष्टाचार ही रहेंगे। ऐसे शासन पर धिक्कार है। चौहान का ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्य के सीधी में चुनावी सभा के बाद आया है।

Previous articleअगर आपके भी मुँह से बदबू आती है, तो अपनाए ये उपाय
Next article11 साल तक काम करेगा Mi LED स्मार्ट बल्ब-Xiaomi