कमिश्नर श्री अवस्थी मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित

0

सागर – ईपत्रकार.कॉम |मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर आज 01 नवम्बर को भोपाल के मंत्रालय प्रांगण में आयोजित मध्यप्रदेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नवाचार और अच्छे काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया। इसी क्रम में वर्ष 2014-15 के लिए राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार सागर संभाग के कमिश्नर श्री आशुतोष अवस्थी को दिया गया। कमिश्नर श्री अवस्थी की विगत दिनों माताजी का देहांत हो जाने के कारण पुरस्कार ग्रहण करने नहीं आ सके। उनके स्थान पर उनकी बेटी अनन्या अवस्थी को पुरस्कार प्रदान किया गया ।

Previous articleहर्षोल्लास एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया प्रदेश का स्थापना दिवस समारोह
Next articleराष्ट्रीय एकता दिवस पर दिया स्वच्छता का संदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here