हर्षोल्लास एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया प्रदेश का स्थापना दिवस समारोह

0

सीधी – ईपत्रकार.कॉम |मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक, गरिमामय ढंग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अभ्युदय सिंह ने उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात राष्ट्गान गाया गया। उन्होने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। शालेय छात्र-छात्राओं ने मध्यप्रदेश गान गाया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास का संकल्प दिलाया।

इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, डॉ.राजेश मिश्रा, संभागायुक्त एस.के.पाल, कलेक्टर दिलीप कुमार, पुलिस अधीक्षक मनोज श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर डी.पी.बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप शेण्डे,एस.डी.एम.शैलेन्द्र सिंह सहित जिला अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक तथा पत्रकारगण उपस्थित थे।

जिला पंचायत अध्यक्ष अभ्युदय सिंह एवं कमिश्नर एस.के.पाल ने स्वतत्रता सग्राम सेनानियों की वीरागनाओं और मीसा बंदियों को शालश्रीफल देकर सम्मानित किया। इसमें श्रीमती रामकली, श्रीमती सुनीता सिंह, बाला प्रसाद गुप्ता का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने सर्वोतकृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं समाजसेवियों को मोमेन्टम एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस श्रंखला में राजीव कुमार परिहार, श्रीमती सुकुमा सिंह, सुरेश साकेत, कुसुमकली, अनिल प्रताप सिंह, आशा कार्यकर्ता आशा तिवारी, एडीशनल एस.पी. संदीप शेण्डे, नगर निरीक्षक अनिल उपाध्याय,समाज सेवी कमल श्रीवास्तव,तारेन्द्र सोनकर,राजकपूर चितेरा, इस्लाम खान, उदघोषक राजकुमार शुक्ला, सुरेन्द्र सिंह को सम्मानित किया गया।

Previous articleसावधानीपूर्वक करें ई.व्ही.एम. मशीनो की तैयारी – जिला निर्वाचन अधिकारी
Next articleकमिश्नर श्री अवस्थी मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here