कर्नाटक दौरे पर गए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मौजूदा कांग्रेस सरकार पर हमला बोला. शाह ने किसानों के बहाने सिद्धारमैया सरकार की आलोचना की और कहा इस सरकार में किसान मर रहे हैं और सरकार सो रही है.
शाह ने कहा कि कांग्रेस के शासन में किसानों की आत्महत्या ज्यादा होती हैं. जबकि बीजेपी की सरकार में ऐसी घटनाएं घटती हैं.
































































