देवास – ईपत्रकार.कॉम |कलेक्टर आशीष सिंह और पुलिस अधीक्षक अंशुमान सिंह ने आज करनावद में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां के सभी मतदान केंद्र देखें तथा मतदान केंद्रों में दीवार पर मतदान केंद्र संबंधी जानकारी स्पष्ट तौर पर लिखने के निर्देश दिए।
सभी मतदान केंद्रों में टॉयलेट सहित साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अंशुमान सिंह ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को आचार संहिता के दायरे में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान एसडीएम बागली नेहा मीणा एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।






























































