कलेक्टर ने दीनदयाल रसोई का किया अवलोकन, देखी व्यवस्थाऐं

0

बुरहानपुर- (ईपत्रकार.कॉम) प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी व कल्याणकारी योजना दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के तहत कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने रविवार को डाकवाड़ी स्थित रेन बसेरा में पहुंचकर दीनदयाल रसोई योजना की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां पर आने वाले लोगों से इस योजना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि यहां पर भोजन कैसा मिलता हैं ? लोगों ने बताया कि बहुत अच्छा, स्वादिष्ट और भरपेट भोजन हमें मिल रहा हैं।

जरूरतमंदों को 5 रूपये में मिल रहा है भरपेट भोजन
इस अवसर पर कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में व्यवसाय एवं श्रम कार्यो के लिये गरीब परिवार के लोग आते हैं। भोजन की समुचित व्यवस्था न होने से गरीब परिवारों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता हैं। शासन की मंशा के अनुरूप योजना के तहत जरूरतमंद व्यक्तियों को 5 रूपये की दर पर पौष्टिक एवं गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराया जा रहा हैं। दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना की अप्रैल माह में शुभारंभ हुआ था। योजना के तहत अब तक लगभग 5 हजार से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया हैं।

कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
कलेक्टर ने सर्वप्रथम दीनदयाल रसोई योजना के तहत भोजन पकाने वाले किचन शेड का अवलोकन किया। यहां पर उन्होंने भोजन रखे हुए पात्र को देखा। साथ ही सामग्री रखने की व्यवस्था सहित पेयजल अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने भोजन परोसने की व्यवस्था एवं भोजन ग्रहण करने वाले लोंगो के लिये बैठक व्यवस्था भी देखी। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से जानकारी भी प्राप्त की। तत्पश्चात उन्होंने रजिस्टर देखकर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उक्त योजना के बेहतर रूप से क्रियान्वयन के लिये लायन्स क्लब की प्रसन्नता करते हुए कहा कि इसे निरंतर जारी रखें। इस दौरान उनके साथ नगर निगम आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Previous articleहजार किलोमीटर से अधिक चलकर 130 एएनएम ने किया शत-प्रतिशत बच्चों का वैक्सीनेशन
Next articleमुख्यमंत्री भावांतर योजना का शुभारंभ, होगा किसान सम्मेलन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here