कश्मीर में सबकुछ सामान्य होता तो कर्फ्यू जैसे हालात न होते: दिग्विजय सिंह

0

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर पर सरकार झूठी तस्वीर पेश कर रही है। वहां अगर सब कुछ सामान्य होता तो कर्फ्यू क्यों लगता। अब गाय और ओम की जुमलेबाजी छोड़कर प्रधानमंत्री को देश की अर्थव्यवस्था को संभालना चाहिए।

गोवर्धन परिक्रमा करने आए दिग्विजय सिंह ने कहा कि कश्मीर अतिसंवेदनशील मुद्दा है। इसका समाधान वाजपेयी के फॉर्मूले पर ही होना चाहिए। कश्मीर में आरक्षण, आरटीआई कानून को लेकर गृहमंत्री अमित शाह पर गलत ब्यान करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह देश में गुजरात मॉडल ऑफ गवर्नेंस चला रहे हैं। इसमें विरोधियों को पकड़ो। उन पर झूठे मुकदमे लगाओ। झूठे मामलों में फंसाओ। गुजरात में इन्होंने ये ही सब किया था, जो अब देश में हो रहा है।

Previous articleलोगों की सोच में मानव अधिकारों की रक्षा का भाव होना जरूरी : मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ
Next articleरेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, हमसफर से हटा फ्लेक्सी फेयर, जुड़ेंगे स्लीपर कोच