कांग्रेस ने MP में घोषित किए 11 जिला और शहर अध्यक्षों के नाम

0

सत्ता खोने के बाद मध्य प्रदेश की कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। इसके लिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के 11 जिला/ शहर अध्यक्षों के नाम घोषित किए हैं। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लेटर जारी कर इसकी सूचना दी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश में आने वाले उपचुनाव में पूरी तैयारी से उतरेंगी। जिला एवं शहर अध्यक्ष बदले जाने की कवायद काफी देर से चल रही थी।

बुधवार को जारी लिस्ट में ये नाम घोषित किए गए हैं-

1. श्योपुर में अतुल चौहान
2. शिवपुरी में श्रीप्रकाश शर्मा
3. विदिशा में कमल सिलाकरी
4.सीहोर में बलबीर तोमर
5. रतलाम शहर में महेंद्र कटारिया
6.ग्वालियर ग्रामीण में अशोक सिंह
7. गुना शहर में मानसिंह पसरोदा
8.गुना ग्रामिण में हरि विजयवर्गीय
9. होशंगाबाद में सतेंद्र फौजदार
10. सिंगरौली में अरविंद सिंह चंदेल
11. देवास में अशोक पटेल

Previous articleयूपी में बस पॉलिटिक्स:एंट्री मिलती तो 92 हजार लोग घर पहुंच जाते-प्रियंका गांधी
Next articleजम्मू कश्मीर :श्रीनगर में बीएसएफ पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद