काबिल और रईस में मेरे लिए कोई कॉम्पिटिशन नहीं: उर्वशी

0

काबिल के सांग ‘सारा जमाना’ और रईस के सांग ‘लैला मैं लैला’ का कोई कॉम्पिटिशन नहीं है। पता नहीं सब मेरे और सनी लियोनि के सांग को क्यों कंपेयर कर रहे हंै, दोनों अलग- अलग तरह के गाने हैं। ये कहना था एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का।

उर्वशी ने अपनी जल्दी आने वाली फिल्म काबिल के बारे में कहा कि काबिल और रईस में कोई और रईस की कोई तुलना नहीं है। हर फिल्म अपनी किस्मत लेकर आती है, ये जरूर है कि दो बड़े स्टार्स की फिल्म आमने सामने आने से बिजनेस पर जरूर फर्क पड़ता है मगर ऑडियंस को जो देखना होता है वो वही देखता है चाहे फिल्म कितने भी बड़े या छोटे बैनर की हो। अमिताभ बच्चन की फिल्म याराना के गाने ‘सारा जमाना’ को रीमिक्स कर फिल्म में जोड़ा गया है।

इस पर उर्वशी कहती हैं कि अमिताभजी के सबसे यादगार गाने को जीना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है मेरे करियर में। इस गाने के लिए मुझे काफी आसान कोरियोग्राफी दी जा रही थी।

मैंने कहा कि ये डांस काफी आसान है। मुझे और हार्ड स्टेप्स भी देंगे तो कोई प्रॉब्लम नहीं है। डांस मेरा जीवन है, मैंने बचपन से डांस किया है। साथ ही 7 तरह के डांस फॉम्र्स में निपुण हूं।

Previous articleपरिवार के बाद करन मुझे अच्छी तरह समझता है : शाहरूख
Next articleNASA: चांद पर आखिरी वार जाने वाले अंतरिक्ष यात्री सरनेन ने दुनिया को कहा अलविदा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here