वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग के लिए दिल्ली पहुंची करीना-सोनम

0

सोनम कपूर की आने वाली फिल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग दिल्ली में जल्द शुरू हो सकती है. सोनम कपूर ने हाल ही में अपने ट्वीटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है. उनके ट्वीट के मुताबिक आज वह दिल्ली में हैं. इससे लगता है कि जल्द ही यहां फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो सकती है.

सोनम कपूर के अलावा फिल्म से करीना कपूर खान भी जुड़ी हैं. इस फिल्म में वह भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी. खास बात ये है कि प्रेग्नेंसी के बाद ये करीना कपूर खान की पहली फिल्म है. उन्होंने बीते साल दिसंबर में ही बेटे तैमूर को जन्म दिया था.

वीरे दी वेडिंग में स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी अहम रोल में होंगे. ये चार दोस्तों की कहानी है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म का ज्यादातर हिस्सा दिल्ली में ही शूट होना है. इस फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं. यह पहली फिल्म है जिसमें सोनम और करीना साथ दिखेंगे.

Previous articleनिजी क्षेत्र ऋण चुकाएं या कारोबार दूसरे को सौंपें : अरुण जेटली
Next articleकिसानों को हर संकट से निजात दिलाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here