श्योपुर – ईपत्रकार.कॉम |पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित शासन योजनाओं की मॉनिटरिंग हेतु सोईकलां क्लस्टर में कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में सीएफटी बैठक संपन्न हुई इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री ऋषि गर्ग एवं संबंधित विभागीय अधिकारी, ग्रामीणजन उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने सोईकंला, सोठवा, मठेपुरा, बडौदाराम, रायपुरा आदि गांव में भ्रमण कर जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणजनों की समस्याएं सुनी साथ ही उनके द्वारा ग्राम पंचायत के रजिस्टर में एकत्रित आवेदनों का मौके पर निपटारा करने हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश।
बैठक में कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन द्वारा कार्य में लापरवाही बरत रहे तीन कर्मचारी, ग्राम रोजगार सहायक सोठवा सुरेश जाटव की सेवा समाप्ती, बडौदाराम के ग्राम रोजगार सहायक सुरेश जाटव की 05 दिवस का वेतन रोकने एवं मठेपुरा पंचायत के ग्राम सचिव मलखान गुर्जर के निलंबन का आदेश भी सीएफटी बैठक में कलेक्टर द्वारा दिया गया।
कलेक्टर श्री सुमन ने बैठक में कहां की सोईकलां क्लस्टर के सभी सूखा प्रवाह सूखा ग्रस्त हितग्राहियों को उनके खाते में पैसे तत्काल ट्रांसफर करवाए जाएं साथ ही उन्होंने खाद्य पर्ची, बिजली कनेक्शन, पेयजल संबंधी मुद्दों का निपटारा करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने शासन द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री असंगठित श्रमिक कल्याण योजना की विस्तृत जानकारी ग्रामीणजनों को दी साथ ही उन्होंने पात्र हितग्राहियों को इसमें पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत लाभ शीघ्र ही वितरित किया जाएगा। इसी प्रकार उन्होंने गांव में भ्रमण के दौरान राज्य शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की ग्रामों में क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। इसी संबंध में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पात्र बीपीएल कार्ड ग्रामीणों को जल्द से जल्द प्रदान किए जाए।
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने मनरेगा में मजदूरों की संख्या, शौचालय निर्माण, आवास योजना, नवीन तालाब,चेक डैम आदि जायजा लेते हुए उन्होंने कहा कि ये सभी कार्य निश्चित अवधि में पूरे करे।






























































