मुरैना – ईपत्रकार.कॉम |पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म दिवस के तहत सुशासन दिवस मनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार मुरैना में प्रभारी कलेक्टर श्री एस के मिश्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पष्चात समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण ने अटल जी के चित्र का पूजन एवं पुष्प अर्पित करके श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी को सुशासन शपथ दिलाई। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री उमेश प्रकाश शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर श्री सुरेश जाधव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। सभी ने अटल जी को श्रृद्धासुमन अर्पित कर सुशासन की शपथ ली। जिले में विभिन्न कार्यालयों में सुशासन दिवस की शपथ ली गई। सुशासन सप्ताह के तहत जिले में 25 से 30 दिसंबर 2018 तक विभिन्न आयोजन होंगे।
इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर श्री एसके मिश्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित उनके व्यक्ततत्व एवं कविताओं से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया।






























































