काली हल्दी के अचूक टोटके, जिन्हें करते ही तुरंत होता है असर

0

ज्योतिष शास्त्र में काली हल्दी के कई उपाय बताए गए है। काली हल्दी को धन व बुद्धि का कारक माना जाता है। कहा जाता है कि काली हल्दी देवी लक्ष्मी को बहुत पसंद है। काली हल्दी के इन उपायों से आप अपने जीवन में आ रही कई समस्याओं का समाधान कर सकते हैं:

1. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचने के लिए काली हल्दी के 7 से 9 दाने धागे में पिरोकर पहन लें। इससे आप ग्रहों के दुष्प्रभाव से तो बचेंगे ही वहीं टोने- टोटके से भी सुरक्षित रहेंगे।

2. किसी भी शुभ काम के लिए जानें से पहले आप काली हल्दी का टीका लगाकर निकले। इससे आपके सफल होने के योग बढ़ जाते हैं।

3. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आपके परिवार में कोई व्यक्ति हमेशा बीमार रहता है, तो किसी गुरुवार को आटे के दो पेड़े बनाकर उसमें गीली चने की दाल के साथ गुड़ और थोड़ी सी पिसी काली हल्दी को दबाकर रोगी व्यक्ति के ऊपर से 7 बार उतार कर गाय को खिला दें। इससे लाभ मिलेगा।

4. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आपके पास पैसा नहीं टिकता तो शुक्रवार को चांदी की डिब्बी में काली हल्दी, केसर व सिंदूर को साथ में रखकर देवी लक्ष्मी की तस्वीर के सामने रख दें।

Previous articleअमेरिका में आने वाले वक्त में कोई हिंदू प्रेसिडेंट बनेगा: ओबामा
Next articleDRT ने बैंकों से कहा, माल्या से 6,203 करोड़ रुपये की वसूली प्रक्रिया शुरू करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here