अमेरिका में आने वाले वक्त में कोई हिंदू प्रेसिडेंट बनेगा: ओबामा

0

वॉशिंगटन। राष्ट्रपति के रूप में अपनी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बराक ओबामा ने उम्मीद जताई कि भविष्य में कोई हिन्दू व्यक्ति अमेरिकी राष्ट्रपति बनेगा। उन्होंने बिना नाम लिए डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर भी निशाना साधा। उल्लेखनीय है कि ओबामा 2008 में जबरदस्त जीत हासिल कर अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने थे।

ओबामा ने कहा कि नस्लीय विविधता अमेरिका की ताकत है। अलग-अलग नस्लों और आस्थाओं से ऊपर उठने वाले योग्य लोग ही अमेरिका की ताकत को दर्शाते हैं। फिर किसी अश्वेत राष्ट्रपति के सवाल पर ओबामा ने कहा कि आने वाले समय में एक महिला, एक यहूदी और एक लातिनी राष्ट्रपति अमेरिका को मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि जब हर किसी को मौका मिलता है और हर कोई मैदान में होता है तो हम और बेहतर होते हैं। डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालेंगे।

Previous articleसमाज में संघर्ष, वैचारिक मतभेद बढ़ रहे हैं : राष्ट्रपति
Next articleकाली हल्दी के अचूक टोटके, जिन्हें करते ही तुरंत होता है असर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here