किंग खान और GMR ने द. अफ्रीका की ग्लोबल टी-20 लीग में टीम खरीदी

0

आईपीएल की दो टीमों के मालिक जीएमआर और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) की आठ टीमों की टी-20 ग्लोबल लीग में फ्रेंचाइजी खरीदी हैं जिसका आयोजन नवंबर-दिसंबर में होगा.

लोकप्रिय इंडियन प्रीमियर लीग में जीएमआर की दिल्ली डेयरडेविल्स टीम है, जबकि शाहरुख खान कोलकाता नाइटराइडर्स के सहमालिक हैं. शाहरुख त्रिनबागो नाइट राइडर्स के भी सह मालिक हैं.

जीएमआर की टीम का बेस जोहानिसबर्ग में होगा जिसमें दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा मार्की खिलाड़ी होंगे, जबकि शाहरुख खान की टीम का बेस केप टाउन होगा जिसके मार्की खिलाड़ी बायें हाथ के बल्लेबाज जेपी डुमिनी होंगे.

शाहरुख खान ने कहा, ‘कोलकाता राइडर्स की ओर से क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को इस नई टी-20 ग्लोबल लीग को लांच करने के लिए बधाई देता हूं. हम खुश और शुक्रगुजार हैं कि आपने नाइटराइडर्स को इस नयी लीग का हिस्सा बनाया.’

कोलकाता नाइटराइडर्स के प्रबंध निदेशक वेंकी मैसूर ने कहा, ‘हम नाइटराइडर्स ब्रांड को पूरी दुनिया में बढ़ावा देना चाहते हैं और टी-20 ग्लोबल लीग में एक टीम खरीदना इसी का हिस्सा हैं. हम केपटाउन नाइटराइडर्स लांच करके खुश हैं.’

इस ग्लोबल लीग का प्लेयर ड्राफ्ट 19 अगस्त को होगा, जिसमें 10 देशों के करीब 400 खिलाड़ियों ने दिलचस्पी दिखाई है.

Previous articleइंदु सरकार विवाद पर बोले मधुर भंडारकर- सिर्फ ट्रेलर से फिल्म को ना आंके
Next articleराष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष उतार सकता है संयुक्त उम्मीदवार, शिवसेना का फैसला आज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here