किसानों के खातों में प्रोत्साहन राशि हस्तान्तरित करेंगे मुख्यमंत्री श्री चौहान

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 16 अप्रैल को दोपहर एक बजे शाजापुर में राज्य स्तरीय किसान महासम्मेलन में कृषक समृद्धि योजना में उपार्जित गेहूँ तथा धान की 200 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि किसानों के बैंक खातों में हस्तान्तरित करेंगे। यह प्रोत्साहन राशि रबी 2016-17 में उपार्जित गेहूँ और खरीफ 2017 में उपार्जित धान के लिये दी जायेगी। इसी दिन प्रदेश के सभी जिलों में किसान सम्मेलन होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान 10 लाख 21 हजार किसानों के बैंक खातों में 1,669 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे।

किसानों के बैंक खातों में आर.टी.जी.एस./एनईएफटी के माध्यम से प्रोत्साहन राशि पहुँचने के बाद उन्हें उनके पंजीकृत मोबाईल फोन पर तत्काल एस.एम.एस से सूचना भी दी जायेगी। शाजापुर किसान महासम्मेलन का दूरदर्शन समेत रीजनल टी.वी चैनलों पर भी सीधा प्रसारण किया जायेगा। इसके लिए सम्मेलन स्थलों पर एल.ई.डी टी.वी. लगाये जाएंगे।

जिलों में होने वाले किसान सम्मेलन में मंत्री-परिषद् के सदस्यों के साथ ही स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

Previous articleकल न हम होंगे न कोई गिला होगा
Next articleरीवा इंजीनियरिंग कॉलेज बनेगा डीम्ड विश्वविद्यालय : मंत्री श्री शुक्ल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here