कीवी स्पिनर सोढ़ी को भारतीय पिचों में इतने बदलाव की उम्मीद नहीं थी

0

न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज ईश सोढ़ी का मानना है कि भारत की पिचों में उनकी उम्मीद से भी बढ़कर बदलाव आए हैं. सोढ़ी ने भारत में चल रहे वर्ल्ड टी20 में अभी तक तीन मैचों में पांच विकेट चटकाए हैं.

सोढ़ी की सोच से ज्यादा स्पिन
नागपुर में भारत के खिलाफ अपने पहले मुकाबले के दौरान उन्होंने 18 रन देकर तीन विकेट लिए थे. बांग्लादेश के साथ अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले से पहले सोढ़ी ने कहा, ‘सच कहूं तो, मैंने नहीं सोचा था कि इन पिचों में इतना बदलाव आएगा. अधिकतर टूर्नामेंटों में यहां बल्लेबाजी ही बेहतरीन होती है, लेकिन उनके लिए इसमें इतना बदलाव होना असंभव है.’

सैंटनर हैं अच्छे दोस्त
सोढ़ी ने आगे कहा, ‘हमने कई जिलों के लिए घरेलू क्रिकेट खेला हैं, लेकिन यहां खेलना हमेशा से अच्छा रहा. मिशेल सैंटनर एक अच्छे दोस्त हैं और बेहतरीन साझेदार. मैं अपनी ओर से उनका समर्थन करने की कोशिश करता हूं.’ सोढ़ी ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की भी तारीफ की.

विलियमसन हैं अच्छे कप्तान
उन्होंने कहा, ‘अगर विभिन्न परिस्थितियों की बात हो, तो केन काफी अच्छे कप्तान हैं और उनकी बल्लेबाजी कौशल एक सकारात्मक बात. मैं चाहता हूं कि आगामी वर्षो में वह इस खेल को जारी रखेंगे. यह न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए काफी अच्छा होगा.’ इस स्पिनर का मानना है कि भले ही बांग्लादेश इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हो, लेकिन वह इस टीम को कमजोर नहीं समझेंगे.

Previous articleचांदी के ये उपयोग चमकाएंगे आपकी किस्मत
Next articleसनी लियोन की अगली फिल्म ‘वन नाइट स्टैंड’ का पोस्टर रिलीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here