सनी लियोन की अगली फिल्म ‘वन नाइट स्टैंड’ का पोस्टर रिलीज

0

फिल्म ‘मस्तीजादे’ के बाद सनी लियोन की अगली फिल्म ‘वन नाइट स्टैंड’ का टीजर पोस्टर रिलीज हो गया है. पोस्टर में सनी लियोन हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

फिल्म वन नाइट स्टैंड के जरिए सनी लियोन एक बार फिर दर्शकों को अपने ग्लैमर और बोल्डनेस से रिझाती नजर आएंगी. इस फिल्म को जैसमिन डिसूजा डायरेक्टर कर रही हैं, बोल्ड और विवादि‍त टॉपिक होने के कारण फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और बाकी चीजों को कुछ दिन तक के लिए रोका गया था. अब यह लग रहा है कि अब फिल्म के रिलीज में कोई रुकावट नहीं हैं. फिल्म के पोस्टर खुद ट्विटर पर सनी ने पोस्ट किया है.

इससे पहले सनी फिल्म ‘मस्तीजादे’ में नजर आईं थीं. सनी लियोन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 36 करोड़ रुपये की कमाई की, अब देखतें क्या सनी लियोन अपने बोल्डनेस के बलबूते अपनी अगली फिल्म ‘वन नाइट स्टैंड’ में भी खुद को साबित कर पाएंगी.

Previous articleकीवी स्पिनर सोढ़ी को भारतीय पिचों में इतने बदलाव की उम्मीद नहीं थी
Next articleकेंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 6 फीसदी बढ़ा, जनवरी से होगा लागू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here