कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय अदालत में आज होगी सुनवाई

0

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले में अंतर्राष्ट्रीय अदालत (ICJ) आज सुनवाई करेगा। पाकिस्तान की सैन्य अदालत से जासूसी और विध्वसंकारी साजिशें रचने के आरोप में फांसी की सजा पाए जाधव के मामले में भारत और पाकिस्तान दोनों ही अपने-अपने सबूत और पक्ष ICJ के सामने रख चुके हैं। भारत ने पिछले साल सितंबर में जाधव मामले में आईसीजे के समक्ष अपना लिखित पक्ष रखा था।

वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि दोनों पक्षों की तरफ से दलीलें पेश की गई हैं। आगे के कदम के बारे में फैसला आईसीजे करेगी। भारत ने पिछले साल आठ मई को आईसीजे का रुख किया था और जाधव को मौत की सजा सुनाए जाने को चुनौती दी थी। आईसीजे ने मौत की सजा निलंबित कर दी थी। फिलहाल इस मामले में आखिरी फैसला आना अभी बाकी है।

Previous articleरात को बिना कपड़ों के सोने से होते हैं कई फायदे!
Next articleकुलदीप सेंगर से पूछताछ जारी, सीबीआई की टीम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here