केजरीवाल को लगेगा बड़ा झटका, 4 और विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी का साथ!

0

नई दिल्ली: दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी अब टूट की कगार पर नजर आ रही है। दिल्ली के एमसीडी चुनाव सर पर हैं और ऐसे में पार्टी में चल रहा गृहयुद्ध केजरीवाल के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। हाल ही में आप विधायक वेदप्रकाश ने पार्टी का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था और पार्टी पर कई संगीन आरोप लगाए थे।

आप विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी
अब खबर आ रही है कि पार्टी के कुछ और विधायक आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस या बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो आप के चार विधायकों की कांग्रेस से बातचीत चल रही है और वे जल्द पार्टी बदल सकते हैं। हाल ही में इन 4 विधायकों ने कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ बैठक भी की है। ऐसे में अब खबर आ रही है कि पंजाब और गोवा की करारी हार के बाद पार्टी में असंतोष की भावना पनपी है।

लोगों को अब अखरने लग गई है केजरीवाल की तानाशाही
दूसरा पार्टी में केजरीवाल की तानाशाही भी कई लोगों को अब अखरने लग गई है। सूत्रों की मानें तो आप के 30 अन्य विधायक भी पाला बदल सकते हैं। मीडिया रिपोट्र्स का तो ये भी कहना है कि जिन 4 विधायकों नें कांग्रेस के नेताओं संग बैठक की है उन्होंने पार्टी के अन्य 30 विधायकों को तोडऩे की भी बात कही है। अब ये तो वक्त ही बताएगा कि अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी को कैसे बचाते हैं।

Previous articleधर्मशाला टेस्ट: भारत ने आस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया, सीरीज पर किया कब्जा
Next articleमहिला होने के कारण मेरी मां को भारत में जज नहीं बनने दिया गया: निकी हेली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here