उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली फटकार के बाद नोएडा के जिलाधिकारी ने 3 महीने की छुट्टी मांगी है. उन्होंने कहा कि मैं नोएडा में काम नहीं करना चाहता. डीएम बीएन सिंह ने मुख्यमंत्री के साथ बैठक में ये दो टूक जवाब दिया. बीएन सिंह ने कहा कि मैं पिछले 3 साल से नोएडा में तैनात हूं. 18-18 घंटे काम कर रहा हूं.






























































