कोरोना वायरस ने अब एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी में भी दी दस्तक,धारावी में पहला पॉजिटिव केस

0

देश में महामारी कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है. यहां पर कोरोना के 300 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं. कोरोना वायरस ने अब एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी में भी दस्तक दे दी है. मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव केस सामने आया है.

मरीज की उम्र 56 साल है और उनका इलाज चल रहा है. उनके परिवार के 8 से 10 लोगों को क्वारनटीन में रखा गया है. मरीज जहां पर रहता है उस इमारत को सील कर दिया गया है. बता दें कि धारावी मुंबई में 15 लाख लोगों की घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जो 613 हेक्टेयर में फैला हुआ है.

Previous articleसरकार ने कहा- अचानक बढ़े कोरोना मरीज, तबलीगी जमात को बताया वजह
Next articleतबलीगी जमात में शामिल 107 लोगों में से 67 चिन्हित