कोरोना वायरस :मास्क लगाने से पहले जान लें ये बात, हो सकती है परेशानी

0

आजकल तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलो को देखते हुए कई राज्यों में मास्क लगाकर बाहर निकलना अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन यदि सही तरीके से मास्क नहीं लगाया गया है तो आप इस संक्रमण का शिकार हो सकते है। इसलिए जरुरी है इस मास्क को लगाने के सही तरीके को जरूर जान ले।

मास्क लगाने का सही तरीका:

  • मास्क को नाक के नीचे पहनना आपको खतरे में डाल सकता है। इसलिए मुंह के साथ-साथ नाक को भी कवर कर के रखें।
  • ठुड्डी को ना कवर करना। यह भी मास्क पहनने का एक गलत तरीका है, जो आपको कोरोना वायरस के संक्रमण से नहीं बचा पाएगा। इसलिए नाक और मुंह के साथ-साथ ठुड्डी को भी कवर कर लें।
  • मास्क को ढीला पहनना भी गलत तरीका है। अगर आपका मास्क ढीला है और साइड में अधिक गैप है तो यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
  • सिर्फ नाक के टिप को कवर करना भी मास्क पहनने का गलत तरीका है। ध्यान रहे कि जब भी आप मास्क पहनें नाक पूरी तरह से कवर हो। ऊपर तक नाक को कवर कर के रखें।
  • मास्क को गले पर पुश कर लेना। अगर आप थोड़ा रिलैक्स करने के लिए ऐसा करते हैं तो यह घातक हो सकता है। जब भी बाहर निकलें पूरे समय मास्क को पहनें रहें।
Previous articleक्या आप जानते हैं चरण स्पर्श करने का ये सही तरीका
Next articleराशिफल : 14 अप्रैल 2020 जाने क्या कहता है मंगलवार का दिन