क्या आप जानते है खुबानी का जूस आँखों की रौशनी के लिए होता है फायदेमंद

0

आजकल इंसान अपनी व्यस्त जिंदगी में सेहत का ख्याल नहीं रख पाते है। खुबानी एक स्वादिष्ट फल होता है। इसमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर, पोटेशियम, फास्फोरस, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर को सेहतमंद रखने में सहायक होते हैं। अगर आप रोजाना खुबानी के जूस का सेवन करते हैं तो इससे आपका शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है।

  • आजकल गलत खान-पान और गलत जीवन शैली के कारण समय से पहले ही लोगों की आंखों की रोशनी कम होती जा रही है। अगर आप रोज़ाना सुबह खुबानी का जूस पीते हैं तो आप की आंखों की रोशनी तेज हो जाती है।
  • खुबानी का जूस पीने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन और कॉपर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • खुबानी में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करती है। इसके अलावा खुबानी में मैग्नीशियम और फास्फोरस मौजूद होते हैं जो शरीर को ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाते हैं।
Previous articleजनआशीर्वाद यात्रा की व्यवस्था के लिए प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी
Next articleदिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मुमकिन नहीं-सुप्रीम कोर्ट